

साहिबगंज। श्रावणी मेला के मद्देनजर स्पेशल ड्यूटी के लिए जिले के दो पुलिस निरीक्षक सहित 36 पुलिस पदाधिकारी को बासुकीनाथ (दुमका) भेजा गया था। मेला ड्यूटी में 2 पुलिस निरीक्षक, 8 एसआई व 26 एएसआई व जिले से 150 जवान एवं 70 होमगार्ड भेजे गए थे। मेला समाप्त होने पर अब वे वापस लौट आए है। बुधवार को संभवत: सभी पुलिस पदाधिकारी अपनी-अपनी ड्यूटी पर योगदान दे देंगे। माहव्यापी श्रावणी मेला के मौके पर वरीय अधिकारियों के आदेश पर बीते 25 जुलाई को जिले से संबंधित पुलिस पदाधिकारी व जवानों को बासुकीनाथ भेजा गया था। वहां पहुंच दूसरे दिन बासुकीनाथ में अपना पदभार संभाल लिया था।
इस संबंध में एक वरीय पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि सभी पुलिस पदाधिकारी बुधवार को जिला में अपनी ड्यूटी संभाल लेंगे।
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
{{/completed}}और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
{{/hasCorrect}}क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें