पीएसी परिसर में लगा स्वास्थ्य शिविर
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रयागराज में वामा सारथी योजना के अंतर्गत एक विशेष चिकित्सा शिविर और मासिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चतुर्थ वाहिनी पीएसी के चिकित्सालय में हुआ, जहाँ डॉक्टरों की टीम ने जवानों और उनके परिवारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस अवसर पर उच्च अधिकारियों की उपस्थिति रही।

प्रयागराज। वामा सारथी योजना के अंतर्गत चतुर्थ वाहिनी पीएसी धूमनगंज परिसर स्थित वाहिनी चिकित्सालय में रविवार को जवानों और उनके परिजनों के लिए विशेष चिकित्सा शिविर तथा मासिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार वर्मा के नेतृत्व में चिकित्सकीय टीम ने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस अवसर पर सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्र, सहायक सेनानायक अनुष्का, शिविरपाल अमित कुमार, सहायक शिविरपाल आशीष शुक्ला आदि मौजूद रहे।


