विशेष लोक अदालत का आयोजन 21 अगस्त से
By Newswrap
हिन्दुस्तान, आजमगढ़आजमगढ़ में 21 से 23 अगस्त तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य न्याय को सरल और सुलभ बनाना है। एडीआर परिसर से प्रचार वाहन को रवाना किया गया। सचिव नितिका राजन ने बताया कि यह अदालत लोगों के बीच सहमति और सहभागिता से न्याय की भावना को साकार करेगी।

आजमगढ़, संवाददाता। समाधान समारोह के तहत 21 से 23 अगस्त तक आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए मंगलवार को एडीआर परिसर में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नितिका राजन ने बताया कि न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुंचाने एवं आपसी सहभागिता और सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रूप देने के लिए 21, 22 और 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत का आयोजन होगा। विशेष लोक अदालत से पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन राज्य/जिला/तालुका/उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण/ समिति स्थित मध्यस्थता केन्द्र में किया जायेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


