उज्ज्वला लाभुकों का केवाईसी को विशेष शिविर 2 को
हिन्दुस्तान, बोकारो
गुमिया में उज्ज्वला योजना के लाभुकों के लिए 2 सितंबर को साड़म संतोषी मंदिर में विशेष केवाईसी शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिप सदस्य आकाश लाल सिंह ने बताया कि कई लाभुकों को केवाईसी कराने में कठिनाइयाँ आ रही थीं। राज्य सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने इस समस्या का समाधान करने के लिए शिविर लगाने का निर्देश दिया।

गोमिया। उज्ज्वला योजना के लाभुकों का केवाईसी के लिए 2 सितंबर को साड़म संतोषी मंदिर स्थित विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए जिप सदस्य आकाश लाल सिंह ने बताया कि उज्ज्वला योजना के लाभुकों की शिकायत मिल रही थी कि उन्हें केवाईसी कराने में परेशानी हो रही है। ऐसे में राज्य सरकार के मंत्री सह गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद को मामले से अवगत कराया। मंत्री ने मामले की गंभीरता से लेते हुए पहल की और विशेष शिविर आयोजन का निर्देश दिया। जिप सदस्य ने बताया कि साड़म क्षेत्र के उज्ज्वला योजना के लाभुकों की गैस एजेंसी कुलगो में है, जो साड़म से करीब 70 किमी दूर है।
इतनी दूरी तय कर गैस एजेंसी पहुंचने के बावजूद कई लाभुकों का केवाईसी नहीं हो पा रहा था, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।


