विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के निमित्त दावा एवं आपत्ति 15 तक
हिन्दुस्तान, सिमडेगा
सिमडेगा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावा एवं आपत्ति की अवधि 15 सितंबर तक है। 22 और 23 अगस्त को सिमडेगा के विधानसभा क्षेत्रों में फार्म 6 और 8 प्राप्त करने के लिए द्वितीय कैंप का आयोजन किया गया। 18 वर्ष की आयु पूरे करने वाले सभी योग्य नागरिकों से फॉर्म 6 लिया गया।

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के निमित्त दावा एवं आपत्ति अवधि 15 सितम्बर तक निर्धारित है। विभागीय निदेशानुसार 22 एवं 23 अगस्त को सिमडेगा जिला के 70-सिमडेगा एवं 71-कोलेबिरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत सभी मतदान केदो पर फार्म 6 एवं फार्म 8 प्राप्त करने हेतु द्वितीय कैंप का आयोजन किया गया। उक्त दोनों तिथियां को बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर अपने-अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहें। विदित हो कि वैसे सभी योग्य नागरिक जिनका आयु 01.10.2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुका है उनसे फार्म 6 प्राप्त किया गया। साथ ही विभागीय निदेशानुसार परिवार के सभी मतदाता सदस्यों को एक ही मतदान केंद्रों पर एक साथ रखना है जिसके लिए फॉर्म 8 भी संग्रहण किया गया।-


