प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान के तहत हुई गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

फोटो-09purn36-मातृत्व सुरक्षा अभियान में शिविर का निरीक्षण करते डॉक्टर।जलालगढ़, एक संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालगढ़ में प्रधानमंत्री सुर

प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान के तहत हुई गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच

जलालगढ़, एक संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालगढ़ में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व सेवाएं उपलब्ध कराना तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। शिविर में प्रत्येक गर्भवती महिला का पंजीकरण कर गर्भावस्था से संबंधित आवश्यक जानकारी ली गई। इसके बाद उनका रक्तचाप, वजन, लंबाई, हीमोग्लोबिन, शुगर, यूरिन सहित अन्य आवश्यक जांच की गई। शिविर में मौजूद चिकित्सक डॉ. तनवीर हैदर एवं डॉ. के.के. मंडल ने महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक परामर्श दिया।

उन्होंने गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार, स्वच्छता, नियमित स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवा सेवन के महत्व पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं के बीच आयरन, कैल्शियम एवं अन्य आवश्यक दवाओं का नि:शुल्क वितरण भी किया गया। महिलाओं को कुपोषण से बचाव, प्रसव पूर्व जांच की आवश्यकता तथा सुरक्षित मातृत्व से जुड़ी सावधानियों की जानकारी दी गई। शिविर को सफल बनाने में एएनएम, जीएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं को नियमित जांच कराने और संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड मूल्यांकन सहायक राजकुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsप्रधानमंत्री मातृत्व अभियान के तहत हुई गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच