भगवान जगन्नाथ के स्वागत के लिए साफ किया इस्कॉन मंदिर का कोना -कोना

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

इस्कॉन मंदिर में मनाया गया गुण्डिचा मार्जिन महामहोत्सव लखनऊ, संवाददाता। सुशांत गोल्फ सिटी

भगवान जगन्नाथ के स्वागत के लिए साफ किया इस्कॉन मंदिर का कोना -कोना

इस्कॉन मंदिर में मनाया गया गुण्डिचा मार्जिन महामहोत्सव लखनऊ, संवाददाता।सुशांत गोल्फ सिटी स्थित श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) में जगन्नाथ जी की रथ से पूर्व बुधवार को गुण्डिचा मार्जिन महामहोत्सव का विशेष आयोजित किया गया। इस अवसर पर भक्तों ने भगवान जगन्नाथ जी के स्वागत के लिए इस्कॉन मंदिर का कोना-कोना साफ किया। हरिनाम संकीर्तन करते हुए ग्रहस्थ भक्तों, प्रभुपाद यूथ आर्मी, आईवाईएफ व आईजीएफ के सदस्यों ने मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु जी के नेतृत्व में उत्साहपूर्वक सम्पूर्ण मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। अपरिमेय श्याम प्रभु बताते हैं उड़ीसा में भगवान जगन्नाथ जी नीलांचल से सुन्दरांचल को जाते हैं।

तब चैतन्य महाप्रभु जी के निर्देशानुसार सभी गुण्डिचा मार्जिन महोत्सव मनाते हैं। जिसमें भक्तगण कोई भी संसारिक व व्यर्थ की बातचीत न करते हुए हरि-हरि बोल, हरे कृष्णा व जय जगन्नाथ का उत्चारण करते हुए 100 मटके, 100 झाडू से मंदिर के कोने-कोने की सफाई करते हुए भगवान का स्वागत करते हैं। उसी उत्सव को बुधवार इस्कॉन मंदिर में मनाया गया। महोत्सव की समाप्ति पर सभी भक्तों ने स्वादिष्ट महाप्रसाद ग्रहण किया। शाम को मंदिर में भगवान जगन्नाथ जी की विशेष आरती की गयी l

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।