हार जैसी कोई चीज नहीं, हम जीतते हैं या सीखते हैं: विद्यांशु

हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Follow us on Google News
share

बाराबंकी में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत एक विशेष मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें आईएएस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विद्यांशु शेखर झा ने छात्रों को यूपीएससी और यूपीपीएससी की तैयारी की रणनीतियों पर चर्चा की। उन्होंने छात्रों को मेहनत और सही संसाधनों के महत्व को समझाते हुए प्रेरित किया।

हार जैसी कोई चीज नहीं, हम जीतते हैं या सीखते हैं: विद्यांशु
हार जैसी कोई चीज नहीं, हम जीतते हैं या सीखते हैं: विद्यांशु

बाराबंकी, संवाददाता। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित राजकीय जिला पुस्तकालय में बुधवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए विशेष मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (आईएएस) विद्यांशु शेखर झा ने छात्रों को यूपीएससी और यूपीपीएससी की तैयारी की रणनीति समझाई। उन्होंने अपने अनुभव और स्वयं के तैयार किए नोट्स साझा करते हुए छात्रों को विगत वर्षों में पूछे गए प्रश्नों के माध्यम से तैयारी करने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि सिविल सर्विसेज की तैयारी केवल दिखावे या भौकाल के लिए नहीं करनी चाहिए। यह बेहद चुनौतीपूर्ण सेवा है, जिसमें सेवा भाव के साथ ही बेहतर योगदान दिया जा सकता है।

छात्रों को वास्तविक रूप से प्रेरित रहने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि दिखावे के प्रोत्साहन से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर लगातार काम करें।पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यांशु शेखर झा ने छात्रों को प्रश्नपत्र की बारीकियों, प्रश्नों को समझने और उन्हें हल करने की रणनीति समझाई। उन्होंने अधिक से अधिक पूर्व वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने पर जोर दिया। साथ ही छात्रों को ‘नेवर क्विट’ एटिट्यूड अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जीवन में या तो हम जीतते हैं या सीखते हैं, हार जैसी कोई चीज नहीं होती। उन्होंने कहा कि सौ संसाधन पढ़ने के बजाय कुछ अच्छे संसाधनों को सौ बार पढ़ना अधिक उपयोगी है। उन्होंने छात्रों को निरंतर अभ्यास और सीमित लेकिन गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री पर भरोसा करने की सलाह दी। उन्होंने अभ्युदय योजना के छात्रों से आगे भी जुड़े रहकर उनका मार्गदर्शन करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. नीलम सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास, अभिलाषा त्रिपाठी, कोर्स कोऑर्डिनेटर पीयूष श्रीवास्तव और पुष्पेंद्र मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहार जैसी कोई चीज नहीं, हम जीतते हैं या सीखते हैं: विद्यांशु