विकास पर चर्चा के लिए देशभर में ग्राम सभा का आयोजन आज

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

--गांधी जयंती के अवसर पर होगा कार्यक्रम का आयोजन --सबकी योजना, सबका विकास कार्यक्रम की

विकास पर चर्चा के लिए देशभर में ग्राम सभा का आयोजन आज

नई दिल्ली, एजेंसी। पंचायती राज मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्तूबर को देशभर में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें गांव स्तर पर शासन संबंधी सुधारों, प्रमुख सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास प्राथमिकताओं पर चर्चा की जाएगी। विशेष ग्राम सभाओं के साथ जन योजना अभियान 2026-27 ‘सबकी योजना, सबका विकास’ की शुरुआत भी होगी। इसके तहत ग्राम पंचायतें सहभागिता और साक्ष्य-आधारित कार्यक्रमों के जरिये वित्तीय वर्ष 2027-28 के लिए अपनी विकास योजनाएं तैयार करेंगी।

ग्राम सभा की चर्चाएं

मंत्रालय ने कहा कि ग्राम सभा की चर्चाओं में नागरिकों और स्थानीय प्रतिनिधियों को एक साथ लाया जाएगा, जहां प्रमुख सरकारी योजनाओं और पहल के लाभ तथा उनके क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। साथ ही स्थानीय जरूरतों और कमियों की पहचान की जाएगी तथा गांवों में विकास की प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

चर्चा के मुद्दे

कई मुद्दों पर होगी चर्चा

मंत्रालय ने बताया कि ग्राम सभाओं में जिन पहल को प्रमुखता से रेखांकित किया जाएगा, उनमें पंचायतों को वित्त आयोग से मिलने वाला अनुदान, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत क्षमता निर्माण, ई-ग्राम स्वराज और ऑडिटऑनलाइन के माध्यम से डिजिटल शासन, स्वयं के स्रोतों से राजस्व जुटाने की पहल शामिल हैं।

योजनाओं का विकास

पंचायतें योजना तैयार करती हैं

मंत्रालय के अनुसार, 2.55 लाख से ज्यादा ग्राम पंचायतें अपनी योजनाएं तैयार करती हैं और उन्हें ई-ग्रामस्वराज पर अपलोड करती हैं। मंत्रालय ने कहा कि पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स (पंचायत प्रगति सूचकांक) पंचायतों को स्थानीय विकास के मुख्य क्षेत्रों में उपलब्धियों और कमियों की पहचान करने में मदद करता है। साथ ही ग्राम सभा को प्राथमिकताएं तय करने और आने वाले वर्ष के लिए संकल्प लेने का आधार प्रदान करता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦ग्राम सभाओं का आयोजन कब होगा?−
ग्राम सभाओं का आयोजन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर होगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविकास पर चर्चा के लिए देशभर में ग्राम सभा का आयोजन आज