लखनऊ होकर मुंबई के लिए दो त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने सुलतानपुर और वाराणसी से लखनऊ होकर मुंबई के लिए दो जोड़ी ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। दोनों ट्रेनों में थर्ड एसी इकोनॉमी और जनरल कोच होंगे।

लखनऊ होकर मुंबई के लिए  दो त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

एक सुल्तानपुर से तो दूसरी वाराणसी से चलेगी दोनों में थर्ड एसी इकोनॉमी सहित जनरल कोच होंगे

यात्रियों की बढ़ती भीड़

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।

ट्रेनों का परिचालन

त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने सुलतानपुर और वाराणसी से लखनऊ होकर मुंबई के के लिए दो जोड़ी ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

04212/04211 सुलतानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सुल्तानपुर फेस्टिवल स्पेशल 21 अक्तूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को सुलतानपुर से और 22 अक्तूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलेगी। 04212 सुलतानपुर से प्रातः 04.00 बजे चलकर लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण एवं ठाणे होते हुए अगले दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर 14.00 बजे पहुंचेगी। 04211 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 15.00 बजे चलेगी। उक्त स्टेशनों से होते हुए अगले दिन लखनऊ 20.50 बजे पहुंचेगी। सुलतानपुर 23:00 बजे पहुंचेगी।

वाराणसी से ट्रेन चलना

04226/04225 वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी फेस्टिवल स्पेशल 22 अक्तूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को वाराणसी से और 23 अक्तूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलेगी। 04226 वाराणसी से रात्रि 01.35 बजे चलेगी। जौनपुर सिटी, सुलतानपुर होते हुए लखनऊ 06.20 बजे पहुंचेगी। यहां से 06.30 बजे चलकर कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी , बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण एवं ठाणे होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस 14:00 बजे पहुंचेगी। 04225 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 15.00 बजे चलेगी। उक्त स्टेशनों से होते हुए लखनऊ 20:50 बजे पहुंचेगी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि इसमें थर्ड एसी इकोनॉमी के 14 और जनरल के 04 कोच होंगे।

सामान्य प्रश्न

✦उत्तर रेलवे ने कितनी जोड़ी ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है?−
उत्तर रेलवे ने सुलतानपुर और वाराणसी से लखनऊ होकर मुंबई के लिए दो जोड़ी ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलखनऊ होकर मुंबई के लिए दो त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलेंगी