नरकटियागंज होकर चलेंगी तीन जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें
रेल प्रशासन ने नरकटियागंज जंक्शन पर दशहरा, दीपावली व छठ महापर्व के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। इन ट्रेनों का परिचालन विभिन्न शहरों से किया जाएगा, जिसमें दिल्ली से सीतामढ़ी, शकूरबस्ती और अन्य स्थान शामिल हैं।.

नरकटियागंज। रेल प्रशासन ने दशहरा, दीपावली व छठ महापर्व को लेकर नरकटियागंज जंक्शन होकर पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है।
पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन
दिल्ली,आनंद विहार, चंडीगढ़, फिरोजपुर कैंट, एरणाकुलम आदि स्टेशनों से पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने यह जानकारी दी है। इसके तहत गाड़ी सं. 04010/04009 दिल्ली- सीतामढ़ी-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल (रक्सौल-नरकटियागंज- बगहा- गोरखपुर के रास्ते) परिचालित होगी।
ट्रेनों का समय और दिन
गाड़ी सं. 04010 दिल्ली- सीतामढ़ी फेस्टिवल स्पेशल 15 अक्टूबर से 19 नवम्बर तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को दिल्ली से 23.05 बजे खुलकर अगले दिन 17.44 बजे बगहा, 18.35 बजे नरकटियागंज, 19.02 बजे सिकटा, 19.40 बजे रक्सौल, 21.58 बजे बैरगनिया रुकते हुए 23.30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 17 सितंबर से 21नवबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।
अन्य ट्रेनों का परिचालन
इसी प्रकार गाड़ी सं. 04098/04097 शकूरबस्ती-दरभंगा-शकूरबस्ती फेस्टिवल स्पेशल (सीतामढ़ी-रक्सौल- नरकटियागंज-बगहा-गोरखपुर-ऐशबाग-गाजियाबाद-नई दिल्ली के रास्ते) चलेगी। गाड़ी सं. 04098 शकूरबस्ती-दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल 01अक्टूबर से 29 नवंबर तक मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन चलेगी। वापसी में गाड़ी सं. 04097 दरभंगा- शकूरबस्ती फेस्टिवल स्पेशल 02 अक्टूबर से 30 नवंबर तक बुधवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन चलेगी। वहीं झंझारपुर- सकरी- सीतामढ़ी- रक्सौल- नरकटियागंज- बगहा-गोरखपुर के रास्ते ट्रेन नंबर 04014/04013 का परिचालन आनंद विहार-लौकहा बाजार के बीच प्रतिदिन किया जाएगा। यह ट्रेन 29 नवंबर तक प्रतिदिन दोनों ओर से चलेगी।


