Ghaziabad News: दिव्यांग रोजगार एवं स्वरोजगार शिविर का आयोजन होगा

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: गाजियाबाद में दिव्यांगों के लिए 3 से 10 अगस्त तक विशेष रोजगार एवं स्वरोजगार शिविर का आयोजन होगा। इस शिविर में दिव्यांगों को योजनाओं, बैंक ऋण, और कौशल विकास की जानकारी दी जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ के अनुसार सभी अधिकारी एक ही जगह रहेंगे, जिससे प्रक्रिया सरल होगी।

Ghaziabad News: दिव्यांग रोजगार एवं स्वरोजगार शिविर का आयोजन होगा

Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। जिले में दिव्यांगों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विकास भवन में तीन से 10 अगस्त तक विशेष दिव्यांग रोजगार एवं स्वरोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। अभियान के दौरान दिव्यांगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं, बैंक ऋण, कौशल विकास और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर एक ही स्थान पर उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ ने बताया कि अभियान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही परिसर में मौजूद रहेंगे, जिससे दिव्यांगजनों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

दिव्यांगों का उनकी योग्यता एवं रुचि के अनुसार विभिन्न योजनाओं में आवेदन कराया जाएगा। अभियान से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के हेल्पलाइन नंबर 8791491011 पर संपर्क किया जा सकता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: दिव्यांग रोजगार एवं स्वरोजगार शिविर का आयोजन होगा