फाइलेरिया मरीजों को मिलेगा दिव्यांगता प्रमाणपत्र
हिन्दुस्तान, भागलपुर
कहलगांव में जिलाधिकारी भागलपुर के निर्देश पर फाइलेरिया प्रभावित मरीजों के लिए विशेष दिव्यांगता प्रमाणपत्र शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 46 मरीजों का पंजीकरण किया गया। कहा गया कि कहलगांव प्रखंड में 700 से अधिक फाइलेरिया मरीज हैं, जिनमें से कई हाथीपांव से पीड़ित हैं।

कहलगांव, निज प्रतिनिधि। जिलाधिकारी भागलपुर अलंकृता पांडे के निर्देश पर सोमवार को अनुमंडल अस्पताल, कहलगांव में फाइलेरिया प्रभावित मरीजों के लिए विशेष दिव्यांगता प्रमाणपत्र शिविर आयोजित हुआ। शिविर में कहलगांव प्रखंड के 46 मरीजों का पंजीकरण कर प्रमाणपत्र बनाने की आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई। शिविर प्रभारी चिकित्सक डॉ. पवन कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। इसमें डॉ. शितांशु शेखर और डॉ. अमित कुमार ने सहयोग किया। कहलगांव प्रखंड में 700 से अधिक फाइलेरिया प्रभावित मरीज हैं, जिनमें कई हाथीपांव से पीड़ित हैं।


