दुष्कर्म में आरोपित को सात साल की सजा

हिन्दुस्तान, हरदोई
share

दुष्कर्म में आरोपित को मिली सात वर्ष की सजादुष्कर्म में आरोपित को मिली सात वर्ष की सजादुष्कर्म में आरोपित को मिली सात वर्ष की सजा

दुष्कर्म में आरोपित को सात साल की सजा

हरदोई। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त अवधेश निवासी ग्राम पीलापुर थाना बेहटा गोकुल को दोषसिद्ध करते हुए सात वर्ष के कठोर कारावास और 20 हजार अर्थदंड लगाया है। हालांकि अदालत ने अभियुक्त को धारा 363 व 366 भारतीय दंड संहिता के आरोपों से दोषमुक्त कर दिया। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे विशेष लोक अभियोजक अनुराग श्रीवास्तव के अनुसार 21 मार्च 2017 को स्कूल से लौट रही करीब 15 वर्षीय पीड़िता को अभियुक्त अवधेश अपने साथ ले गया था। मामले में थाना बेहटा गोकुल में दस अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पीड़िता ने स्वयं थाने में हाजिर होने के बाद न्यायालय में बयान देकर अवधेश पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। सुनवाई के दौरान अभियोजन ने पीड़िता समेत दस गवाह और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत किए। न्यायालय ने साक्ष्यों के आधार पर अवधेश द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया जाना सिद्ध माना लेकिन अभियुक्त और पीड़िता के बीच प्रेम सम्बन्ध होने के कारण जबरन अपहरण या बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप प्रमाणित नहीं पाया। इसी मुकदमे में सहअभियुक्त सुशील कुमार पुत्र स्व. ज्वाला प्रसाद, निवासी तिउर थाना शाहाबाद हरदोई को भी आरोपी बनाया गया था। पीड़िता के पूर्व में दिए बयान से बदल जाने पर अदालत ने उसके विरुद्ध दुष्कर्म, पॉक्सो तथा एससी/एसटी एक्ट के आरोपों को अभियोजन साक्ष्य से सिद्ध न पाए जाने पर उसको दोषमुक्त कर दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदुष्कर्म में आरोपित को सात साल की सजा