पूर्णिया : यूडीआईडी : आज श्रीनगर में शिविर
हिन्दुस्तान, भागलपुर
पूर्णिया जिले में 21 सितंबर से 07 अक्टूबर तक सभी 14 प्रखंडों में दिव्यांगजनों के लिए विशिष्ट पहचान पत्र (यूडीआईडी) कार्ड के विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें से एक शिविर एक अक्टूबर को श्रीनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में होगा।

पूर्णिया। पूर्णिया जिले में शत-प्रतिशत दिव्यांगजनों को विशिष्ट पहचान पत्र (यूडीआईडी) कार्ड के उद्देश्य से सभी 14 प्रखंडों में विशेष शिविरों का आयोजन 21 सितंबर से 07 अक्टूबर तक किया जा रहा है। एक अक्टूबर को श्रीनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

