पूर्णिया : फॉर्मर रजिस्ट्री : 25 तक विशेष शिविर
हिन्दुस्तान, भागलपुर
पूर्णिया में 17 से 25 अगस्त तक कृषि फार्मर रजिस्ट्री के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लंबित केवाईसी और फार्मर रजिस्ट्री के आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर शत-प्रतिशत पूरा करें। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई होगी।

पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट फॉर्मर रजिस्ट्री को लेकर 17 से 25 अगस्त तक जिला के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रखंड स्तर पर लंबित केवाईसी तथा फार्मर रजिस्ट्री के लम्बित आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा के अंदर शत-प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


