मतदाता प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन को विशेष कैंप
हिन्दुस्तान, साहिबगंज
बोरियो प्रखंड में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) 2026 के तहत दावा-आपत्ति से संबंधित प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन के लिए एक विशेष कैम्प आयोजित किया गया। बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर की निगरानी में यह कार्य पूरा किया गया। यह जानकारी बीडीओ मांगेश्वर साव ने दी।

बोरियो, प्रतिनिधि। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) 2026 के तहत प्राप्त दावा-आपत्ति से संबंधित प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन को लेकर बोरियो प्रखंड में प्रखंड स्तरीय सुनवाई बूथों को छोड़कर अन्य बूथों पर बीएलओ की उपस्थिति में विशेष कैम्प का आयोजन कर सोमवार को हुआ। फॉर्म डिजिटाइजेशन स्पेशल कैंप आयोजित कर बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजर की निगरानी में लंबित प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा कराया गया। इसकी जानकारी बीडीओ सह सहायक निर्वाचन निबंधक पदाधिकारी नागेश्वर साव ने दी।

