कैंप में 111 शिक्षकों का सेवा सत्यापन
हिन्दुस्तान, रांची
रांची में राजकीयकृत बुनियादी मध्य विद्यालय, बोड्या में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में 111 शिक्षकों का सेवा सत्यापन किया गया और 28 सहायक आचार्यों की नई सेवा पुस्तिकाएं खोली गईं। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी का भी स्वागत किया गया।

रांची। राजकीयकृत बुनियादी मध्य विद्यालय, बोड्या में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा सोमवार को विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में कांके प्रखंड के प्राथमिक व उत्क्रमित मध्य विद्यालयों में पदस्थापित 111 शिक्षकों का सेवा सत्यापन किया गया। इसके साथ ही 28 इंटरमीडिएट व स्नातक सहायक आचार्यों की नई सेवा पुस्तिकाएं खोली गईं। इस दौरान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सीमा कुमारी का स्वागत किया गया।


