कांवड़ यात्रा में हर 8 मिनट पर दौड़ेगी रैपिड-मेट्रों, बढ़ेंगे फेरे

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

मेरठ। 30 जुलाई से 14 अगस्त तक कांवड़ यात्रा को लेकर रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो की विशेष व्यवस्था रहेगी। इस दौरान 52 अतिरिक्त फेरे होंगे। भीड़ अधिक होने पर सेवाएं हर 5 मिनट पर भी उपलब्ध कराने पर विचार होगा। यातायात प्रभावित होने पर नमो भारत ट्रेनें राहत प्रदान करेंगी।

कांवड़ यात्रा में हर 8 मिनट पर दौड़ेगी रैपिड-मेट्रों, बढ़ेंगे फेरे

मेरठ। कांवड़ यात्रा को लेकर रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो की विशेष व्यवस्था रहेगी। सावन के पहले दिन अर्थात 30 जुलाई से 14 अगस्त तक रैपिड और मेट्रो के 52 अतिरिक्त फेरे होंगे। हर आठ मिनट पर हाईस्पीड नमो भारत की सेवाएं उपलब्ध होगी। इसके बावजूद भीड़ अधिक हुई तो पांच-पांच मिनट पर सेवाएं उपलब्ध कराने पर भी विचार होगा। एनसीआरटीसी के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क मार्गों पर होने वाले जाम की स्थिति और संभावित भीड़ को देखते हुए 30 जुलाई से 14 अगस्त तक नमो भारत कॉरिडोर पर विशेष परिचालन व्यवस्था लागू की जा रही है। इस दौरान प्रतिदिन 52 अतिरिक्त फेरे (ट्रेन ट्रिप्स) संचालित किए जाएंगे। वर्तमान में नमो भारत हर 10 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध हैं, जो विशेष व्यवस्था के तहत 30 जुलाई से 14 अगस्त तक घटाकर हर 8 मिनट कर दी जाएगी। यदि यात्रियों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि होती है तो ट्रेन की फ्रीक्वेंसी को और अधिक बढ़ाकर हर 5 मिनट पर उपलब्ध कराने पर भी विचार किया जा सकता है। ये अतिरिक्त फेरे पूरे नमो भारत कॉरिडोर यानी सराय काले खां से मोदीपुरम स्टेशन के बीच संचालित होंगे। कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों के साथ-साथ मेरठ साउथ से मोदीपुरम के बीच मेरठ मेट्रो की सुविधा भी यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी, जो शहर के भीतरी इलाकों में सफर को आसान बनाएगी.

सड़क यातायात प्रभावित होने पर राहत का जरिया

​कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही को सीमित या पूरी तरह बंद कर देती है। इससे सड़क मार्ग से यात्रा करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ​ऐसी स्थिति में अपनी तेज गति, समयबद्धता और विश्वसनीयता के कारण नमो भारत ट्रेनें इस क्षेत्र के लिए एक मजबूत जीवनरेखा साबित होगी, जिससे दैनिक यात्रियों, छात्रों और दफ्तर जाने वाले पेशेवरों को बिना किसी बाधा के आवागमन की सुविधा मिलेगी।

सुरक्षा और पार्किंग संबंधी निर्देश

​एनसीआरटीसी का दावा है कि दिल्ली में सीआईएसएफ और उत्तर प्रदेश में यूपीएसएसएफ के सहयोग से यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। सड़क मार्ग बंद होने की स्थिति में कुछ स्टेशनों पर पार्किंग की व्यवस्था में अस्थायी बदलाव या बाधा आ सकती है। ऐसी किसी भी स्थिति की जानकारी एनसीआरटीसी द्वारा समय-समय पर जनता को दी जाएगी।

सामान्य प्रश्न

कांवड़ यात्रा के दौरान अतिरिक्त फेरे कब शुरू होंगे?
30 जुलाई से 14 अगस्त तक रैपिड और मेट्रो के 52 अतिरिक्त फेरे होंगे।
Rakesh Priyadarshi

लेखक के बारे में

Rakesh Priyadarshi

शॉर्ट बायो :

राकेश प्रियदर्शी पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में सेना और कैंट बोर्ड बीट को देख रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

राकेश प्रियदर्शी मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में पश्चिम उत्तर प्रदेश, मेरठ में सेना और कैंट बोर्ड टीम की लीड करते हैं। 2008 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया में कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


कॅरियर का सफर

राकेश प्रियदर्शी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2000 में हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख अखबार से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2007 से 2008 तक दैनिक जागरण में डिजिटल के साथ काम किया। 2008 से हिन्दुस्तान में शुरुआत की। यहां उन्होंने सेना, कैंट बोर्ड की खबरों की विशेष कवरेज की।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

बीए (आनर्स) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा होने के साथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। लगातार सेना, कैंट बोर्ड और राजनीति, प्रशासनिक खबरों को कवर कर रहे हैं। राजनीति, प्रशासन, सेना और कैंट बोर्ड बीट पर अच्छी पकड़ है।


विजन

सेना और कैंट बोर्ड के विषयों पर गहरी समझ है। उनका मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। इस लक्ष्य के साथ ही पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

मेरठ समेत वेस्ट यूपी की राजनीति पर अच्छी समझ
प्रशासनिक गतिविधियों पर अच्छी पकड़
सेना और कैंट बोर्ड की गतिविधियों की एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsकांवड़ यात्रा में हर 8 मिनट पर दौड़ेगी रैपिड-मेट्रों, बढ़ेंगे फेरे