जन्माष्टमी पर गोशालाओं में गोवंशों की होगी विशेष देखभाल

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

कन्नौज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रशासन ने गोशालाओं में विशेष व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। चार सितंबर को स्वच्छता अभियान चलाकर गोवंशों की देखभाल और खानपान की व्यवस्था बेहतर की जाएगी। अधिकारियों को अव्यवस्था न होने और गो-सेवा को लेकर जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया गया है।

जन्माष्टमी पर गोशालाओं में गोवंशों की होगी विशेष देखभाल

कन्नौज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को देखते हुए प्रशासन ने जिले की गोशालाओं में विशेष व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। पर्व के अवसर पर सभी गोशालाओं की साफ-सफाई कराने के साथ गोवंशों के लिए बेहतर देखभाल और खानपान की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए पशुपालन विभाग को जरूरी तैयारियां पूरी करने को कहा गया है। जिले में संचालित 113 गोशालाओं में चार सितंबर को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान परिसर की सफाई, पेयजल व्यवस्था और गोवंशों के लिए छाया समेत अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गोशालाओं में किसी तरह की अव्यवस्था न रहे और गोवंशों की देखभाल में लापरवाही न हो।

जन्माष्टमी के दिन गोवंशों को माला पहनाकर पूजन किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें गुड़-चना और हरा चारा खिलाया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य धार्मिक पर्व के माध्यम से गो-सेवा और संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने पशुपालन विभाग को सभी गोशालाओं में व्यवस्थाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सरदूर सिंह ने बताया कि गोशालाओं में सफाई के साथ पेयजल, छाया और चारे की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजन्माष्टमी पर गोशालाओं में गोवंशों की होगी विशेष देखभाल