स्पेश एक्स स्टारशिप की लांचिंग आखिरी पल में रोकी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की स्टारशिप का 13वां परीक्षण मिशन एक सेकंड पहले रुक गया। कुछ इंजनों के सही तरीके से काम न करने पर सिस्टम ने लॉन्च निरस्त कर दिया। रॉकेट को सुरक्षित रखने के बाद ईंधन निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। स्पेसएक्स तकनीकी खराबी का पता लगाकर अगली लॉन्च की तारीख निर्धारित करेगा।

स्पेश एक्स स्टारशिप की लांचिंग आखिरी पल में रोकी

वॉशिंगटन, एजेंसी। एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की मेगा रॉकेट स्टारशिप गुरुवार को अपने 13वें परीक्षण मिशन के लिए उड़ान भरने से महज एक सेकंड पहले रुक गई। लॉन्च से ठीक पहले कुछ इंजनों के सही तरीके से चालू न होने के कारण सिस्टम ने खुद ही लॉन्च को निरस्त कर दिया। इसके बाद रॉकेट को लॉन्च पैड पर सुरक्षित रखकर ईंधन निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। स्पेसएक्स के अनुसार, पता लगाया जाएगा कि आखिर तकनीकी खराबी कहां हुई, इसके बाद अगली लॉन्च की तारीख तय की जाएगी। 407 फीट (124 मीटर) ऊंची स्टारशिप 33 मुख्य इंजनों से लैस दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे शक्तिशाली रॉकेट है।

यह इसका 13वां परीक्षण मिशन था। अचानक रुक गया था मिशनस्पेसएक्स के लाइव वेबकास्ट में देखा गया कि निर्धारित उड़ान से तीन सेकंड पहले इंजनों के प्रज्वलन (इग्निशन) की प्रक्रिया शुरू हुई। लॉन्च पैड के ऊपर उड़ रहे ड्रोन कैमरे में यह दिखाई दिया। हालांकि, जिन इंजन ने काम करना शुरू किया था, वे अचानक बंद हो गए और रॉकेट लॉन्च पैड से बंधा रह गया। इसके बाद टीम ने रॉकेट से ईंधन निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsस्पेश एक्स स्टारशिप की लांचिंग आखिरी पल में रोकी