सपा कार्यकर्ताओं ने की मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

श्रावस्ती में सपा कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत पैदल मार्च किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रगान गा कर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। 8 अक्टूबर तक इस अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं ने संविधान का अनुच्छेद 326 पढ़ा और ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।

सपा कार्यकर्ताओं ने की मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

श्रावस्ती,संवाददाता। लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को पैदल मार्च किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रगान गा कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। समाजवादी पार्टी की ओर से आठ अक्तूबर तक लोकतंत्र बचाओ सप्ताह व वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सपा जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने सपा कार्यालय से पैदल मार्च निकाला। कार्यकर्ता तहसील तिराहा होते हुए, ईदगाह तिराहा, खैरी मोड, दीवानी न्यायालय के सामने से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर सभी कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर राष्ट्रगान गाया और संविधान के अनुच्छेद 326 को पढ़ा।

साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने व अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की। कार्यक्रम के समापन पर सपाईयों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर विधायक इंद्राणी वर्मा,विनोद त्रिपाठी, इन्द्र बहादुर यादव,जीतेन्द्र गुप्ता गुड्डू,मसूद आलम खान, सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसपा कार्यकर्ताओं ने की मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग