अचानक थाने पहुंचे एसपी, रिकॉर्ड से लेकर हवालात तक परखी व्यवस्था

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने थाना हजरतनगरगढ़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को शिकायतों को गंभीरता से सुनने और अपराध नियंत्रण पर जोर देने के निर्देश दिए। एसपी ने थाने की साफ-सफाई, व्यवस्थाओं और रजिस्टरों का भी जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्कता और अनुशासन के साथ ड्यूटी निभाने की हिदायत दी।

अचानक थाने पहुंचे एसपी, रिकॉर्ड से लेकर हवालात तक परखी व्यवस्था

पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने सोमवार देर शाम को थाना हजरतनगरगढ़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया। एसपी के अचानक पहुंचते ही पुलिसकर्मियों में हलचल मच गई। उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, भोजनालय, हवालात, बैरक और शस्त्रागार का निरीक्षण कर साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने विभिन्न अभिलेखों और रजिस्टरों को भी देखा और उन्हें समय से अद्यतन रखने के निर्देश दिए। थाने पहुंचने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनकर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान अपराध नियंत्रण, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।

प्रभावी गश्त और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश देते हुए पुलिसकर्मियों से पूरी सतर्कता, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी निभाने को कहा गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअचानक थाने पहुंचे एसपी, रिकॉर्ड से लेकर हवालात तक परखी व्यवस्था