चीनी की महंगाई पर सपा का हल्लाबोल, इथेनॉल नीति की समीक्षा की मांग
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
समाजवादी पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर मोर्चा खोला। पूर्व महानगर अध्यक्ष शाने अली ‘शानू’ की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा, जिसमें इथेनॉल नीति की समीक्षा और महंगाई पर नियंत्रण की मांग की गई।

चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व महानगर अध्यक्ष शाने अली ‘शानू’ के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजकर चीनी की बढ़ती कीमतों पर तत्काल नियंत्रण की मांग की। ज्ञापन में इथेनॉल नीति की समीक्षा करने और आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई है। इस दौरान तुंगिश यादव, जिगरी मलिक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


