अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर उतरे सपाई
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बरेलीसमाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ बरेली में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता सड़कों पर निकले और पुलिस के साथ नोकझोंक की। पुलिस ने बाद में सांकेतिक गिरफ्तारी की घोषणा की और कार्यकर्ताओं को गांधी पार्क ले जाया गया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार शाम बरेली में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी के नेतृत्व में करीब दो हजार कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर सड़कों पर उतर आए। चौकी चौराहे पर पुलिस और सपाइयों के बीच नोकझोंक भी हुई। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराना उनका संवैधानिक अधिकार है। बाद में पुलिस ने कार्यकर्ताओं की सांकेतिक गिरफ्तारी की घोषणा की और सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी को चौकी चौराहा स्थित गांधी पार्क ले जाया गया।
वहां गांधी प्रतिमा के समक्ष सपाइयों ने नारेबाजी करते हुए सभा की।


