सीईसी ज्ञानेश कुमार के गिरफ्तारी तक जारी रहेगा अभियान
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
मुरादाबाद में सपा की बैठक में 4 अक्टूबर को सिविल लाइन्स से अम्बेडकर पार्क तक पैदल मार्च की तैयारियों पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने भाजपा सरकार और चुनाव आयुक्त पर संविधान के साथ खिलवाड़ के आरोप लगाए। बैठक में स्थानीय विधायक और अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।

मुरादाबाद। सपा की देहात विधानसभा में शनिवार को बैठक भोजपुर में हुई। बैठक में 4 अक्तूबर को सिविल लाइन्स स्थित जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय से अम्बेडकर पार्क तक आयोजित होने वाले पैदल मार्च की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त(सीईसी) ज्ञानेश कुमार मिलकर संविधान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। देहात विधायक हाजी नासिर कुरैशी,विधानसभा अध्यक्ष मोईनुद्दीन, एजाज अंसारी, मुरसलीन आदि मौजूद रहे।


