धरना-प्रदर्शन की आशंका में सपा नेता प्रिंस यादव हाउस अरेस्ट

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

सौरिख थाना क्षेत्र के कूकापुर गांव में एसपी नेता प्रिंस यादव को पुलिस ने एहतियातन हाउस अरेस्ट किया है। यह कार्रवाई सपा प्रमुख अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद संभावित विरोध-प्रदर्शनों के मद्देनजर की गई। प्रिंस यादव ने सरकार पर आरोप लगाया और अखिलेश यादव की रिहाई की मांग की।

धरना-प्रदर्शन की आशंका में सपा नेता प्रिंस यादव हाउस अरेस्ट

छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र के कूकापुर गांव निवासी सपा नेता प्रिंस यादव को पुलिस ने एहतियातन हाउस अरेस्ट कर लिया। यह कार्रवाई दिल्ली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद प्रदेशभर में संभावित विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए की गई। प्रिंस यादव ने प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए सरकार को छात्र, किसान और व्यापारी विरोधी बताया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए अखिलेश यादव की रिहाई की मांग की। सूचना मिलते ही कई सपा कार्यकर्ता कूकापुर पहुंचे, जिससे क्षेत्र में हलचल रही। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsधरना-प्रदर्शन की आशंका में सपा नेता प्रिंस यादव हाउस अरेस्ट