तीन लड़कियों से दुष्कर्म मामले की एसपी ने की जांच

हिन्दुस्तान, मधेपुरा
Follow us on Google News
share

बिहारीगंज क्षेत्र में एक दलित परिवार की तीन नाबालिक लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। आरोपित तीन युवक फरार हैं। एसपी संदीप सिंह ने घटना स्थल का दौरा किया और आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इस घटना ने गांव में हड़कंप मचाया है।

तीन लड़कियों से दुष्कर्म मामले की एसपी ने की जांच

बिहारीगंज, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र में एक दलित परिवार की तीन नाबालिक लड़कियों के साथ गांव के ही तीन लड़कों द्वारा दुष्कर्म किए जाने के मामले में एसपी संदीप सिंह ने सोमवार को घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल की जांच की।दरिंदों ने 12 वर्ष, 13 वर्ष की दो सगी बहनों के अलावा उसी परिवार की 14 वर्षीय नतनी को गत तीन सितंबर को हवस का शिकार बनाया गया। बताया गया कि तीन सितंबर की शाम तीनों किशोरियां घर से शौच के लिए निकली थीं। लड़कियों को बहला-फुसलाकर कर हवस का शिकार बनाने के आरोपित सरौनी वार्ड 10 के बीजो कुमार (21 वर्ष) पिता दिनेश मंडल, प्रिंस (23 वर्ष) पिता अरविंद मंडल, राजवीर (24 वर्ष) पिता दुखन मंडल फरार हो गए।

शर्मशार करने वाली इस घटना से गांव के लोग सकते में हैं। दुष्कर्म की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने सोमवार को मौके पर पहुंच कर घटना की विस्तृत जानकारी ली। जांच के बाद एसपी ने आरोपित लड़कों को गिरफ्तार करने के लिए अधीनस्थ पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया। एसपी के निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ पवन कुमार सिंह, थानाध्यक्ष लवकुश कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी, कर्मी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsतीन लड़कियों से दुष्कर्म मामले की एसपी ने की जांच