भाजपा सांसद के खिलाफ सपा ने सौपा पत्रक

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए सपा ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ डीसीपी को एक पत्रक सौंपा। सपा ने एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इसके अलावा, एक भाजपा राज्यमंत्री के खिलाफ भी शिकायत की गई। प्रतिनिधिमंडल में कई प्रमुख सदस्य शामिल थे।

भाजपा सांसद के खिलाफ सपा ने सौपा पत्रक

वाराणसी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर अमर्यादित टिप्पणी का आरोप लगाते हुए सपा ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के विरुद्ध एक पत्रक काशी जोन के डीसीपी गौरव बंसवाल को सौंपा। सपा का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को उन्हें पत्रक देकर भाजपा सांसद पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। वहीं बनारस से जुड़े भाजपा के एक राज्यमंत्री के विरुद्ध भी शिकायत की गई। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल में पूजा यादव, जयशंकर यादव, मनोज यादव, रमाकांत जायसवाल, राजेश अग्रहरी, सोनू विश्वकर्मा, कंचन पासी, मंजू कन्नौजिया, आरती यादव, अभिजीत सोनी, मौनू मौर्या आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।