यात्रियों को स्वच्छ पानी देने में जुटा रेलवे
दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में यात्रियों और कर्मचारियों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए अभियान शुरू किया गया है। इसमें टंकी और पाइप की सफाई, फिल्टर प्लांट की मरम्मत और पानी की गुणवत्ता में सुधार शामिल है। अब तक 14,248 टंकियों की सफाई पूरी हो चुकी है।

दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में यात्रियों और कर्मचारियों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने का अभियान चल रहा है। इसके तहत टंकी व पाइप की सफाई के साथ फिल्टर प्लांट की मरम्मत की जा रही है। जोन के स्टेशनों पर सप्लाई पानी की गुणवत्ता और स्वच्छता सुधारने के लिए जांच टीम गठित कर काम हो रहा है। सभी ब्रांच में जल स्रोत, जल शोधन एवं फिल्टर केंद्र, भूमिगत व ऊपरी टंकियां, पीवीसी टंकियां, वाटर बूथ, नल और जल वितरण केंद्रों के नियमित निरीक्षण का आदेश दिया गया है। जानकारों के अनुसार जोन में 24 सौ से ज्यादा टंकियों में से 14,248 टंकियों की सफाई पूरी हो चुकी है।
वाटर कूलर और जल शुद्धिकरण सेंटर के रखरखाव का अनुबंध पहले से है। टंकियों की सफाई निर्धारित रूटीन से होती है। दक्षिण पूर्व रेलवे में 63 क्लोरीनेशन मशीन उपलब्ध हैं। इनसे पानी में पर्याप्त क्लोरीनेशन की जांच नियमित रूप से की जाती है।


