दक्षिण कोरिया ने तीन वर्ष बाद ब्याज दर बढ़ाई

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दक्षिण कोरिया के केंद्रीय बैंक ने पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ती मुद्रास्फीति को नियंत्रण में लाने के लिए तीन वर्षों में पहली बार ब्याज दर बढ़ाई। ब्याज दर 2.5 प्रतिशत से 0.25 प्रतिशत वृद्धि के साथ 2.75 प्रतिशत पर पहुंच गई है। सभी सात सदस्यों ने इस निर्णय का समर्थन किया।

दक्षिण कोरिया ने तीन वर्ष बाद ब्याज दर बढ़ाई

सियोल। दक्षिण कोरिया के केंद्रीय बैंक ने पश्चिम एशिया में तनाव के कारण बढ़ी मुद्रास्फीति पर काबू पाने और घरेलू कर्ज में वृद्धि की रफ्तार को धीमा करने के मकसद से तीन वर्ष से अधिक समय बाद गुरुवार को पहली बार अपनी प्रमुख ब्याज दर में बढ़ोतरी की। मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद बैंक ऑफ कोरिया ने अपनी नीतिगत रेपो दर को 2.5 प्रतिशत से 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 2.75 प्रतिशत कर दिया। जनवरी, 2023 के बाद पहली बार ब्याज दर में वृद्धि की गई है। बैंक ऑफ कोरिया के गवर्नर ने कहा कि मौद्रिक नीति समिति के सभी सात सदस्यों ने नीतिगत ब्याज दर बढ़ाने का समर्थन किया।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।