मेंस यूनियन रनिंग शाखा में राकेश तिवारी सह सचिव और अजीत कुमार संगठन सचिव बने

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन की मंडल कार्यकारिणी में राकेश कुमार तिवारी को सह सचिव और अजीत कुमार को संगठन सचिव नियुक्त किया गया है। चक्रधरपुर में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें स्वागत किया गया। तिवारी ने सदस्य मुद्दों को उठाने का आश्वासन दिया, जबकि कुमार ने संगठन के साथ मिलकर कार्य करने की अपील की।

मेंस यूनियन रनिंग शाखा में राकेश तिवारी सह सचिव और अजीत कुमार संगठन सचिव बने
मेंस यूनियन रनिंग शाखा में राकेश तिवारी सह सचिव और अजीत कुमार संगठन सचिव बने

चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन रनिंग शाखा की मंडल कार्यकारिणी समिति में राकेश कुमार तिवारी को सह सचिव और लोको पायलट अजीत कुमार को मंडल रनिंग शाखा का संगठन सचिव बनाया गया है। इस अवसर पर चक्रधरपुर स्थित मेंस यूनियन कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।समारोह में दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला और गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में रनिंग शाखा के सदस्य और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। राकेश कुमार तिवारी ने सदस्यों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वह रनिंग कर्मियों से जुड़े मुद्दों को संगठन के माध्यम से उठाते रहेंगे। वहीं अजीत कुमार ने रनिंग कर्मियों से संगठन के साथ मिलकर कार्य करने की अपील की।मौके

पर सीओबी निर्मल कुमार जाना, प्रेस सचिव आरके श्रीवास्तव, प्रेम कुमार मल समेत यूबी थापा, शेखर कुमार, विभूति कुमार, एमडी सिंह, अभिषेक कुमार, अमित कुमार, पवन, राज बर्मन, पुनीत प्रणव, विनय शाह, संजीत वर्णमाल, चंदन कुमार सिंह, जयकांत, सूरज कुमार, शशिकांत, महेश सिंह, महेश दास, विकास राय समेत अन्य मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमेंस यूनियन रनिंग शाखा में राकेश तिवारी सह सचिव और अजीत कुमार संगठन सचिव बने