दक्षिण पूर्व रेलवे में स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक बदलाव
हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे की पीसीएमडी अंजना मल्होत्रा 21 अगस्त को 62 वर्ष की आयु पूरी कर रही हैं। उन्हें प्रधान सलाहकार स्वास्थ्य के पद पर नियुक्त किया गया है। डॉक्टर धृतिदीपा चौधरी को एक महीने के लिए पीसीMD का कार्यभार सौंपा गया है। नियमित नियुक्ति के बाद व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है।

चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम के अनुमोदन के बाद पीसीएमडी दक्षिण पूर्व रेलवे अंजना मल्होत्रा 21 अगस्त को 62 वर्ष की आयु पूरी कर रही हैं। इसके बाद 22 अगस्त से उन्हें प्रधान सलाहकार स्वास्थ्य, क्लिनिकल पद पर तैनात किया गया है। वहीं गार्डनरीच की सीएचडी डॉ. धृतिदीपा चौधरी (बागची) को उनके वर्तमान कार्यों के अतिरिक्त एक महीने के लिए या रेलवे बोर्ड द्वारा नियमित पदाधिकारी की नियुक्ति होने तक, जो भी पहले हो, पीसीएमडी दक्षिण पूर्व रेलवे के पद के कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे के स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी फिलहाल डॉ. धृतिदीपा चौधरी संभालेंगी।
नियमित पदाधिकारी की नियुक्ति होने के बाद व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है।


