चाकुलिया नई लाइन को जमीन अधिग्रहण का आदेश
By Newswrap
हिन्दुस्तान, जमशेदपुरजमशेदपुर में दक्षिण पूर्व रेलवे ने चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू कर दिया है। इससे पूर्वी सिंहभूम के छह गांवों में सैकड़ों एकड़ जमीन का अधिग्रहण होना है। रेलवे ने ओडिशा सरकार से 700 हेक्टेयर जमीन मांगी है और नई लाइन के लिए 1639 करोड़ रुपये खर्च करेगा।

जमशेदपुर। चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे जोन जमीन अधिग्रहण में जुट गया। इससे पूर्वी सिंहभूम के छह गांवों में सैकड़ों एकड़ जमीन का नई लाइन के लिए जल्द अधिग्रहण होगा। रेलवे के अनुसार, एक महीने में जमीन संबंधी सभी कार्यों का निष्पादन करना है। मालूम हो कि रेलवे ने इससे पूर्व ओडिशा सरकार से करीब 700 हेक्टेयर से अधिक जमीन मांगी थी। जमीन मिलने से झारखंड एवं ओडिशा के बीच करीब 60 किमी नई लाइन बिछाने का काम रेलवे जन्द शुरू करेगा, क्योंकि सांसद लगातार चाकुलिया-बुरामारा लाइन का मुद्दा उठाते हैं। नई लाइन का शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया था।
60 किमी लंबी लाइन बिछाने में रेलवे करीब 1639 करोड़ रुपये खर्च होगा। इससे 111 छोटे-बड़े रोड ओवरब्रिज और रोड अंडरब्रिज बनाने के साथ आधा दर्जन स्टेशन भी यात्री सुविधा में बनना है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


