जिले में अच्छी बारिश नहीं होने से धान की रोपाई पर बढ़ा संकट

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

जिले में अच्छी बारिश नहीं होने से धान की रोपाई पर बढ़ा संकट जिले में अच्छी बारिश नहीं होने से धान की रोपाई पर बढ़ा संकटजिले में अच्छी बारिश नहीं होने से

जिले में अच्छी बारिश नहीं होने से धान की रोपाई पर बढ़ा संकट
जिले में अच्छी बारिश नहीं होने से धान की रोपाई पर बढ़ा संकट

सोनभद्र, संवाददाता। जिले में दो दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाहाी लगी है, लेकिन बरसात नहीं होने से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। सोमवार को भी बारिश की आस लगाए बैठे लोगों और किसानों को निराश होना पड़ा। अच्छी बारिश नहीं होने के चलते धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। मौसम में नमी अधिक होने के कारण दिनभर उमस बनी रही। मानसून की सुस्ती का सबसे अधिक असर कृषि कार्यों पर दिखाई दे रहा है। जुलाई का तीसरा सप्ताह शुरू होने के बावजूद जिले में अभी तक व्यापक और लगातार बारिश नहीं हुई है। इससे धान की रोपाई का कार्य प्रभावित हो रहा है।

अधिकांश खेतों में पानी का पर्याप्त भराव नहीं होने के कारण किसान रोपाई शुरू नहीं कर पा रहे हैं। जिन किसानों के पास ट्यूबवेल, बोरवेल या अन्य निजी सिंचाई के संसाधन उपलब्ध हैं, वे किसी तरह खेतों में पानी पहुंचाकर धान की रोपाई करा रहे हैं। वहीं वर्षा आधारित खेती करने वाले किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। किसानों का कहना है कि समय पर पर्याप्त वर्षा नहीं होने से खेती की लागत बढ़ रही है। निजी संसाधनों से सिंचाई कराने में अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है, जबकि छोटे और सीमांत किसानों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो धान की रोपाई और पिछड़ सकती है, जिससे उत्पादन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस तरह अधिकम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई। तापमान बढ़ने के चलते पूरे दिन लोग उमस से परेशान दिखाई दे रहे थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsजिले में अच्छी बारिश नहीं होने से धान की रोपाई पर बढ़ा संकट