मंडलायुक्त ने की सीएम डैशबोर्ड और जनशिकायतों की समीक्षा

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

मंडलायुक्त ने की सीएम डैशबोर्ड और जनशिकायतों की समीक्षा मंडलायुक्त ने की सीएम डैशबोर्ड और जनशिकायतों की समीक्षा मंडलायुक्त ने की सीएम डैशबोर्ड और जनशि

मंडलायुक्त ने की सीएम डैशबोर्ड और जनशिकायतों की समीक्षा

सोनभद्र, संवाददाता। विंध्याचल मंडल मीरजापुर के आयुक्त एवं जनपद के नोडल अधिकारी राजेश प्रकाश ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड और जन शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने राजस्व एवं विकास कार्यों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए। सभी अधिकारी प्रतिदिन स्वयं पोर्टल का अवलोकन करें तथा लंबित प्रकरणों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी नियमित रूप से प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई करें तथा मुख्यालय पर निवास करना सुनिश्चित करें।

इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। आयुक्त ने निर्माणाधीन परियोजनाओं एवं अन्य विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए विकास कार्यों में निरंतर प्रगति बनाए रखें। समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में विकास कार्यों के अंतर्गत जनपद सोनभद्र को प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ सहित समस्त अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी इसी प्रकार टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनपद की उपलब्धियों को और बेहतर बनाने का प्रयास करें तथा शासन की प्राथमिकताओं का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। इस मौके पर डीएम चर्चित गौंड़, सीडीओ जागृति अवस्थी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।