28 को होगी हाईस्कूल कम्पार्टमेंट व इंटर स्क्रूटनी परीक्षा
28 को होगी हाईस्कूल कम्पार्टमेंट व इंटर स्क्रूटनी परीक्षा सभी सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, राजकीय एवं अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को

सोनभद्र। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने जनपद के सभी सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, राजकीय एवं अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी करते हुए बताया है कि हाईस्कूल कम्पार्टमेंट एवं इंटरमीडिएट स्क्रूटनी लिखित परीक्षा तथा इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। हाईस्कूल कम्पार्टमेंट एवं इंटरमीडिएट स्क्रूटनी की लिखित परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित होगी। हाईस्कूल कम्पार्टमेंट परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक तथा इंटरमीडिएट स्क्रूटनी परीक्षा द्वितीय पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक संपन्न होगी। दोनों परीक्षाओं का केंद्र पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज बनाया गया है।
वहीं, इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा (जीव विज्ञान) तथा इंटर प्रयोगात्मक परीक्षा (भूगोल) 16 व 17 जुलाई को राजा शारद महेश इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में आयोजित की जाएगी।


