बेटे ने पिता के सिर पर बेसबॉल का बल्ला मार की हत्या
सिरसागंज थाना क्षेत्र में एक बेटे ने शराब और कमरे की चाबी के विवाद में अपने पिता की हत्या कर दी। पिता और बेटे के बीच पिछले तीन दिनों से विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान बेटे ने आरोपी बेटे ने पिता के सिर पर बेसबॉल के बल्ले से प्रहार किया और पिता की मौत हो गई।

सिरसागंज थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर शराब और कमरे की चाबी को लेकर हुए विवाद में बेटे ने पिता के सिर पर बेसबाल के बल्ले से प्रहार कर हत्या कर दी। परिजन आनन-फानन में नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बेटे को गिरफ्तार कर लिया। मोहल्ला अहीर टोला निवासी 65 वर्षीय राकेश बाबू शर्मा पुत्र बाबूराम शर्मा अपने बड़े बेटे लालजी शर्मा, उसकी पत्नी वर्षा, छोटे बेटे उपेंद्र शर्मा, उसकी पत्नी वंदना और बच्चों के साथ एक ही घर में रहते थे। पिछले तीन दिन से राकेश बाबू का अपने छोटे बेटे उपेंद्र शर्मा से शराब और कमरे की चाबी को लेकर विवाद हो रहा था।
उपेंद्र दिल्ली की एक फैक्ट्री में काम करता था और तीन महीने से वर्क फ्राम होम के तहत घर से काम कर रहा था। रविवार सुबह फिर से पिता-पुत्र में विवाद होने लगा। पिता ने उपेंद्र की डंडे से पिटाई कर दी। जिससे आक्रोशित हुए उपेंद्र ने पिता के सिर पर बेसबॉल के बल्ले से प्रहार कर दिया।


