बेटे ने पिता को बेरहमी से पीटा, मुकदमा

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

शिकोहाबाद के गाँव मोहिनीपुर दखिनारा में एक बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने पिता पर हमला किया। पिता ने शिकायत दर्ज कराई कि बेटे और उसके दोस्त ने उसे लाठी डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बेटे ने पिता को बेरहमी से पीटा, मुकदमा

शिकोहाबाद के गांव मोहिनीपुर दखिनारा में एक बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पिता पर हमला कर दिया। आरोपी बेटे ने अपने पिता को लहूलुहान कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। कृपाल सिंह पुत्र भरत सिंह निवासी मोहिनीपुर दखिनारा ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उसके सभी परिजन 28 जुलाई को नेजा लेकर ब्रह्माणी देवी पर गये थे। जबकि वह घर पर मौजूद था। इसी दौरान उसका बेटा आनन्द कुमार अपने एक दोस्त को लेकर घर आया आते ही बेटे, उसके दोस्त ने अपने पिता पर गाली गलौज कर हमला कर दिया। आरोपी बेटे उसके दोस्त ने अधेड़ को जमीन पर गिराकर लाठी डंडे से बेरहमी से पीटा।

पिटाई के दौरान एक डंडा सिर पर लगा जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर जमीन पर पटककर भाग गया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके बेटे, दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबेटे ने पिता को बेरहमी से पीटा, मुकदमा