दरभंगा से सोमनाथ रवाना होंगे 40 श्रद्धालु
By Newswrap
हिन्दुस्तान, दरभंगादरभंगा से चयनित 40 श्रद्धालुओं को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए रवाना किया गया। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सम्मान समारोह हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं को अंग वस्त्र भेंट किए गए। केवटी विधायक, जिला अध्यक्ष एवं अन्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए।

दरभंगा। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-सोमनाथ यात्रा 2026’ के अंतर्गत दरभंगा से चयनित 40 श्रद्धालुओं को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए रवाना किया जा रहा है। इस अवसर पर शनिवार को सर्किट हाउस में उनके लिए सम्मान एवं अभिवादन समारोह हुआ। कार्यक्रम के दौरान सभी चयनित यात्रियों को पास उपलब्ध कराए गए तथा अंग वस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया गया। मौके पर केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, दरभंगा ग्रामीण विधायक सह जदयू जिला अध्यक्ष ईश्वर मंडल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना, रालोमो जिला अध्यक्ष यदुवीर कुशवाहा आदि थे।


