ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशभारतीय युवाओं को भटकाने में लगा पाकिस्तान, व्हाट्सएप को बनाया जरिया

भारतीय युवाओं को भटकाने में लगा पाकिस्तान, व्हाट्सएप को बनाया जरिया

पाकिस्तानी व्हाट्सएप ग्रुप से बड़ौत के दाहा इलाके के कई गांव के युवकों के नंबर जोड़ दिए गए। इस पाकिस्तानी व्हाट्सएप ग्रुप में भारत को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट, मैसेज और फोटो डाले गए। कुछ युवकों ने...

भारतीय युवाओं को भटकाने में लगा पाकिस्तान, व्हाट्सएप को बनाया जरिया
लाइव हिन्दुस्तान टीम,बड़ौतTue, 13 Nov 2018 12:19 AM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तानी व्हाट्सएप ग्रुप से बड़ौत के दाहा इलाके के कई गांव के युवकों के नंबर जोड़ दिए गए। इस पाकिस्तानी व्हाट्सएप ग्रुप में भारत को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट, मैसेज और फोटो डाले गए। कुछ युवकों ने संबंधित थाने में लिखित शिकायत की है। मामले में पुलिस अधिकारियों ने साइबर सेल और क्राइम ब्रांच से पड़ताल कराने का आदेश दिया है। 

पाकिस्तान के कुछ युवकों ने जोश नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया हुआ है, इसी ग्रुप में बड़ौत के पलड़ा गांव निवासी युवक को भी एडमिन बना दिया। पलड़ा गांव निवासी युवक ने ग्रुप एडमिन बनने के बाद दाहा, पलड़ा, पलड़ी समेत छह से ज्यादा गांव के 12 लोगों को इसी ग्रुप में शामिल कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान के कोड +92 से शुरू होने वाले कुछ मोबाइल नंबरों से ग्रुप में भारत को लेकर आपत्तिजनक फोटो और पोस्ट आनी शुरू हो गईं। इसके बाद ग्रुप में शामिल किए गए बड़ौत के स्थानीय युवकों को शक हुआ और ग्रुप की पड़ताल की गई।

युवक ने फेसबुक पर डाली देवताओं की आपत्तिजनक फोटो, जानें फिर क्या हुआ 

इस ग्रुप में कई युवक पाकिस्तान से थे। एक दूसरे को जानकारी देने के बाद बड़ौत के सभी युवकों ने इस ग्रुप को एक साथ छोड़ दिया। ग्रुप छोड़ने से पहले इस ग्रुप की स्क्रीन शॉट भी ली गई। ग्रुप में शामिल भगवत नामक व्यक्ति ने सोमवार को दोघट थाने में तहरीर दते हुए कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने क्राइम ब्रांच और साइबर सेल से पड़ताल का आदेश दिया है।  

आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर रोष
दाहा क्षेत्र के संदीप, प्रमोद और दीपक का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। ग्रुप के एडमिन पलड़ा गांव के युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कार्रवाई नहीं हुई तो लोग आंदोलन को मजबूर होंगे।

हिंदू जागरण मंच खोलेगा मोर्चा
हिंदू जागरण मंच के युवा जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली ने बताया कि आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो हिंदू जागरण मंच आंदोलन को मजबूर होगा। पाकिस्तान में बैठे लोग भारत के कुछ लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उनकी मदद करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

पाकिस्तानी वाट्सएप ग्रुप से दाहा क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति को ग्रुप एडमिन बनाने का मामला संज्ञान में आया है। साथ ही भारत के प्रति आपत्तिजनक पोस्ट डाले जाने की बात भी सामने आई है इस तरह का पोस्ट किसने डाला यह जांच का विषय है। मामला दूसरे देश से जुड़ा है, एक तरह से यह मामला राष्ट्रविरोधी है। इस मामले की तहरीर ले ली गई है, जो भी विधिसंगत कार्रवाई होगी, उसे अमल में लाया जाएगा। 
शैलेन्द्र कुमार पांडेय, एसपी बागपत

IIT छात्र कैंपस में नजरबंद, FB पर डाला था आतंकी संगठन से संबंधित पोस्ट

व्हाट्सएप ग्रुप पर बरतें यह सावधानी
- किसी भी अंजाम ग्रुप में अगर आपको कोई जोड़े तो तत्काल उसकी पड़ताल करें।
- किसी ग्रुप में अगर किसी ने आपको एडमिन बनाया है तो उसकी पूरी पड़ताल कर लें, संतुष्टि न होने पर तत्काल ग्रुप छोड़ दें।
- अनजान ग्रुप अगर आपके काम का भी है तो भी इसकी पूरी पड़ताल कर लें। 
- किसी दूसरे की पोस्ट को फारवर्ड करने से पहले उसे ठीक से पढ़ लें।
- कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट आने पर तत्काल पुलिस या संबंधित विभाग को सूचना दें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें