पीएम सूर्य घर योजना में 78 हजार तक मिलेगी सब्सिडी
हिन्दुस्तान, सासाराम
रोहतास, एक संवाददाता।हजार से 30 हजार रुपये तक अतिरिक्त सब्सिडी का प्रावधान है। कनीय विद्युत अभियंता किसलय कुमार ने बताया कि

रोहतास, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता बीडीओ ऋषिकेश कुमार ने की। बैठक में अधिकारियों व योजना से जुड़े प्रतिनिधियों ने लोगों को योजना के लाभ, आवेदन प्रक्रिया और सब्सिडी की जानकारी दी। बताया गया कि योजना के तहत घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली का उत्पादन किया जा सकता है। इससे बिजली बिल में कमी आएगी। बीडीओ ने बताया कि एक से तीन किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगाने पर केंद्र सरकार की ओर से 30 हजार से 78 हजार रुपये तक सब्सिडी मिलेगी। बिहार सरकार की ओर से भी 10 हजार से 30 हजार रुपये तक अतिरिक्त सब्सिडी का प्रावधान है।
कनीय विद्युत अभियंता किसलय कुमार ने बताया कि योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक लिया जा सकता है।


