जहरीले रसायन के बिना कीट होंगे नियंत्रित
संतकबीरनगर जिले में किसानों के लिए कीट नियंत्रण हेतु रासायनिक कीटनाशकों का उपयोग नहीं होगा। कृषि विभाग ने कम लागत में सोलर लाइट ट्रैप उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। यह तकनीक कीटों को आकर्षित करके फसल की सुरक्षा करेगी। किसानों को 75 प्रतिशत अनुदान पर यह उपकरण मिलेगा।

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में किसानों को खेतों में कीट नियंत्रण के लिए अब रासायनिक कीटों का उपयोग नहीं करना पड़ेगा इसके लिए कृषि विभाग ने कम लागत में किसानों के लिए सोलर लाइट ट्रैप उपलब्ध कराने की योजना बनाई है जिससे फसल और मिट्टी की गुणवत्ता बनी रहेगी। सोलर लाइट ट्रैप अपनी रोशनी द्वारा कीटों को अपनी ओर आकर्षित करता है और कीट इसमें लगे ट्रैप में फंसकर नीचे बने चार खानों में उपलब्ध तेल में गिरकर फंस जाते हैं। इससे फसलों की सुरक्षा के साथ किसानों को राहत मिलेगी।
अनुदान और उपलब्धता
75 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को सोलर लाइट ट्रैप उपलब्ध होगा। यह सोलर लाइट ट्रैप पर्यावरण मित्र भी है। क्योंकि दिन में यह सूर्य की रोशनी से चार्ज होगा पीले रंग का यह सोलर लाइट ट्रैप रात में अपनी रोशनी से फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीट-पतंगों को अपनी ओर आकर्षित करता है इससे खेतों में लगने वाले कीट समाप्त होंगे इसके उपयोग से बिना रासायनिक कीटनाशक के कीटों की आबादी घटेगी और किसानों की फसलें सुरक्षित रहेंगी। किसानों को सोलर लाइट ट्रैप पहले आओ पहले पाओ आधार मिलेगी।
कीमत और प्राप्ति प्रक्रिया
सहायक विकास अधिकारी कृषि राकेश सोनी ने बताया कि सोलर लाइट ट्रैप की कीमत₹635 है जिस पर किसानों को 475 रूपये की छूट मिलेगी और किसानों को मात्र कुछ ही रूपए खर्च करने होंगे। उन्होंने बताया कि ब्लाक को विभाग द्वारा 92 सोलर लाइट ट्रैप प्राप्त हुई है। जिसको किसान प्रक्रिया पूरी कर प्राप्त कर सकते हैं। सोलर लाइट ट्रैप किसान कल्याण केंद्र सेमरियावां पर उपलब्ध रहेगा。


