मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

डुमरी के पीएम श्री कस्तूरबा विद्यालय में मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें मृदा की जांच और पोषक तत्वों के संतुलन की महत्वता पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि संतुलित उर्वरक का उपयोग और सही मिट्टी की पएच मात्रा कृषि उत्पादन के लिए आवश्यक हैं।

मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

डुमरी। पीएम श्री कस्तूरबा विद्यालय में गुरुवार को विद्यालय मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय की वार्डन प्रतिभा कुमारी, शिक्षिका रंजीता, जलपाई सोए, उषा कुमारी, रुखसार खातून, पुष्पा कुमारी सहित छात्राएं शामिल हुईं। आत्मा गिरिडीह के उप परियोजना निदेशक राकेश कुमार सिंह ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए भोजन में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और विटामिन का संतुलन जरूरी है। पौधों को ये पोषक तत्व मिट्टी से मिलते हैं। झारखंड के अधिकांश हिस्सों में अम्लीय मिट्टी पाई जाती है। कृषि उत्पादन के लिए संतुलित उर्वरक का उपयोग जरूरी है, जिसके लिए मृदा जांच आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि 5 से 6.5 पीएच वाली मिट्टी सामान्यतः अच्छी मानी जाती है। कृषि विज्ञान केंद्र गिरिडीह की सह मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सुनीता प्रधान ने कहा कि मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी से पौधों के विकास, उत्पादन और गुणवत्ता पर असर पड़ता है। नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश, गंधक, कैल्शियम सहित सूक्ष्म पोषक तत्वों की संतुलित मात्रा के लिए मिट्टी की जांच जरुरी है। कृषि विज्ञान केंद्र बेंगाबाद के कृषि विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार ने मृदा नमूना संग्रहण की जानकारी दी। बीटीएम मुकेश कुमार व प्रवीण कुमार ने छात्राओं को चिन्हित स्थान की सफाई कर कुदाल से मिट्टी का नमूना लेने की प्रक्रिया समझाई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित