स्कूली छात्रों को दी गई मृदा जांच की जानकारी
शुक्रवार को सतरबरवा के धुटुआ पंचायत के सोहरीखास गांव में मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को मिट्टी के स्वास्थ्य, मृदा परीक्षण और आवश्यक पोषक तत्वों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कई कृषि विशेषज्ञों और शिक्षकों ने भाग लिया। मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए पोषक तत्वों का संतुलन जरूरी है।

सतबरवा। प्रखंड के धुटुआ पंचायत स्थित सोहरीखास गांव के पीएम श्री राजकीयकृत 2 उच्च विद्यालय में शुक्रवार को मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिट्टी के स्वास्थ्य, मृदा परीक्षण, आवश्यक पोषक तत्वों और मिट्टी का नमूना वैज्ञानिक तरीके से संग्रह करने की जानकारी दी गई। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक (बीटीएम) वरुण सिंह यादव ने बताया कि मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और फसलों के बेहतर विकास के लिए पोषक तत्वों का संतुलन जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को पौधों के लिए आवश्यक 17 पोषक तत्वों की जानकारी दी। इनमें कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, सल्फर, आयरन, जिंक, मैंगनीज, कॉपर, बोरोन, मोलिब्डेनम और क्लोरीन शामिल हैं।
कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञ राजकमल यादव, शिक्षक संजय कुमार, सुरेंद्र राम, विवेक कुमार त्रिपाठी, संतोष कुमार शर्मा और विजय कुमार समेत विद्यार्थी मौजूद थे।


