मृदा संग्रहण व मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाने का मिला प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद कृषि वैज्ञानिक, बीटीएम व मौजूद छात्राएं) चंदवारा निज प्रतिनिधि प्रखंड के कांको के पीएम श्री विद्यालय में कृषि एवं किसा

मृदा संग्रहण व मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाने का मिला प्रशिक्षण

चंदवारा निज प्रतिनिधि। प्रखंड के कांको के पीएम श्री विद्यालय में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग भारत सरकार के तत्वावधान में मृदा संग्रहण व मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक देवरूप घोष द्वारा मृदा संग्रहण,पोषक तत्व नमूना लेने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं प्रखंड तकनीकी प्रबंधक संतोष कुमार सिंह द्वारा कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। सहायक तकनीक प्रबंधक शिक्षा शर्मा द्वारा आत्मा द्वारा संचालित योजनाओं और टपक सिंचाई आदि के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें मुख्य रुप से उमाशंकर पांडेय, खाड़ी स्कूल प्रधानाध्यापक, शिक्षक सहित दर्जनों छात्र प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमृदा संग्रहण व मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाने का मिला प्रशिक्षण