पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में मृदा स्वास्थ्य स्कूल प्रशिक्षण कार्यक्रम
सिमडेगा के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में मृदा स्वास्थ्य स्कूल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को मृदा संरक्षण, उर्वरता, और मिट्टी परीक्षण की महत्ता के बारे में जानकारी देना था। विशेषज्ञों ने स्वस्थ मिट्टी के फसलों पर प्रभाव के बारे में बताया। प्राचार्या पी. लकड़ा ने इस तरह के कार्यक्रमों के महत्व पर जोर दिया।

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पीएम. श्री केंद्रीय विद्यालय में मंगलवार को मृदा स्वास्थ्य स्कूल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व केविके बानो के राकेश सिंह प्रवीण सिंह, डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर आत्मा के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मृदा संरक्षण, मिट्टी की उर्वरता एवं कृषि क्षेत्र में मृदा परीक्षण के महत्व से अवगत कराना था। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताया कि स्वस्थ मिट्टी ही स्वस्थ फसल की आधारशिला है। उन्होंने मिट्टी की जाँच, उसमें मौजूद पोषक तत्वों की पहचान तथा संतुलित उर्वरक के प्रयोग पर उपयोगी जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या पी. लकड़ा भी उपस्थित रहीं।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के ज्ञान को बढ़ाने के साथ-साथ उनमें पर्यावरण एवं कृषि के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी उत्पन्न करते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की ओर सेवरिष्ठ शिक्षक श्री नवीश खालको, रंजीत कुमार, हरीश पटेल, करिश्मा परवार और नीरज ठाकुर उपस्थित थे।


