समाजसेवी कपिल त्यागी ने रालोद की सदस्यता ली

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

समाजसेवी कपिल त्यागी ने बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होकर राजनीति में कदम रखा। वे अब जयंत चौधरी के नेतृत्व में समाजसेवी कार्य करेंगे। त्यागी ने खेल को प्रोत्साहित करने, प्रयागराज कुम्भ से गंगाजल वितरण, और नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

समाजसेवी कपिल त्यागी ने रालोद की सदस्यता ली

खेकड़ा। समाजसेवी कपिल त्यागी ने बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कर ली। अब वे जयंत चौधरी के नेतृत्व में समाजसेवी कार्य करेंगे। बुधवार को दिल्ली में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चौधरी जयन्त सिंह की मौजूदगी में बागपत के समाजसेवी कपिल त्यागी पार्टी में शामिल हो गए। जनपद में करीब चार वर्ष से खेलकूद को प्रोत्साहन देने, प्रयागराज कुम्भ से गंगाजल लाकर जनपद के गांव गांव में वितरण कराने, नशे के विरूद्ध जनजागरण अभियान चलाने वाले कपिल त्यागी ने अब राजनीति में कदम रखा है। इस दौरान संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. जगपाल तेवतिया, युवा नगर अध्यक्ष अमित धामा, युवा जिलाध्यक्ष राहुल धामा आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसमाजसेवी कपिल त्यागी ने रालोद की सदस्यता ली