पीडीए की मजबूती ही सामाजिक न्याय की आवाज
चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। पीडीए की मजबूती ही सामाजिक न्याय की आवाज पीडीए की मजबूती ही सामाजिक न्याय की आवाज पीडीए की मजबूती ही सामाजिक न्याय की आवाज

चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। कैलावर गांव में गुरुवार को सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव की अध्यक्षता में पीडीए की बैठक हुई। विधायक ने कहा कि सामाजिक एकता, भाईचारा और समान भागीदारी को मजबूत करना है। पीडीए की मजबूत एकजुटता ही सामाजिक न्याय की आवाज को और ताकत देगी। उन्होंने कहा कि पीडीए की एकता ही सामाजिक न्याय की शक्ति है। मिशन 2027 में सपा सरकार बनाने का संकल्प लें ताकि शिक्षा में सुधार, बढ़ती बिजली दरों में सुधार और रोजगार की गारंटी सुनिश्चित हो सके। कहा भाजपा सरकार में युवाओं, बेरोजगारों, किसानों और व्यापारियों का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। भाजपा सरकार संविधान को खत्म कर रही है।
इस दौरान अनिल यादव, भानुप्रताप यादव, सुभाष यादव, अनिल सिंह चौहान, गुलाब साहू, मोखू गुप्ता, योगेंद्र चौरसिया, कांता गुप्ता, शिवदयाल गुप्ता, संदीप सैनी, शुभम चौहान, अमित गुप्ता, जगदीश चौरसिया, राजेंद्र गुप्ता, शिवपूजन गुप्ता, ऋषि जायसवाल, सुरेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।


