खगड़िया जिले के 1 लाख 54 हजार 844 लाभार्थियों के खातों में भेजी गई राशि
खगड़िया जिले के 1 लाख 54 हजार 844 लाभार्थियों के खातों में भेजी गई राशिखगड़िया जिले के 1 लाख 54 हजार 844 लाभार्थियों के खातों में भेजी गई राशिखगड़िया ज

खगड़िया । नगर संवाददाता सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत शुक्रवार को जिले के पेंशन लाभार्थियों के खाते में 1,100 रूपए डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किया गया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संबोधन का भी लाइव प्रसारण कराया गया। इस दौरान काफी संख्या मेंपेंशन लाभार्थी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सीधा प्रसारण कार्यक्रम में शिरकत किया। इस दौरान खगड़िया जिले के 1 लाख 54 हजार 844 लाभार्थियों को ₹23 करोड़ 8 लाख 86 हजार 200 की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी गई। बताया जा रहा है कि जिले में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 84,512, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 36,207, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 10,265, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 11,322, बिहार नि:शक्तता पेंशन योजना के 11, 294, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्तता पेंशन योजना झ्र 1,244 लाभार्थी हैं।
इस दौरान डीएम विक्रम विरकर ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना समाज के वृद्धजनों, विधवाओं एवं दिव्यांगजनों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।


